फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंज की टीम ने जीता सीतामढ़ी वालीबाल का छठवां मैच

विज्ञापन
कुरमैचा के रामलीला मैदान में वालीबाल टूर्नामेंट जीतने के बाद ट्राफी संग ऊंज की टीम। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
वहिदानगर। जिला वालीबाल एसोसिएशन की ओर से सोमवार को कुरमैचा के रामलीला मैदान पर आयोजित छठवीं सीतामढ़ी वालीबाल टूर्नामेंट में ज्ञानपुर को हराकर ऊंज ने जीत दर्ज कराई। मुख्य अतिथि प्रधान रवि बिंद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि कोई भी खेल हीन भावना से नहीं बल्कि मैत्रीपूर्ण ढंग से खेलना चाहिए। शुरूआती मैच में कुरमैचा ने बरईपुर को 15-9 अंक से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ज्ञानपुर ने सोनैचा को 21-18 अंक तो ऊंज ने वहिदानगर को 21-16 अंक से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। ज्ञानपुर और ऊंज के बीच कांटे की टक्कर रही। ऊंज की टीम ने ज्ञानपुर को 25-22 अंकों से हराकर ट्राफी अपने नाम कर लिया। मैच को संपन्न कराने में एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएन सिंह, लेखराज यादव, अनिल सरोज, कमलेश, सचिन तिवारी, विक्रम सिंह, संतोष शुक्ला, सुभाष, प्रभा शर्मा, ओमप्रकाश बिंद, डा.बृजभान बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें