घोसिया। आधुनिक और तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा और सहयोग की भावना बढ़ाकर वास्तविक लक्ष्य की कामयाबी दिलाता है। यह बातें बृहस्पतिवार को केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय औराई में दशम खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन एवं गुब्बारा उड़ाकर करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. सुधा पांडेय प्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय डीएलडब्ल्यू-वाराणसी और प्राचार्य डॉ. बृजकिशोर ने कही। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. जयकुमार की देखरेख में हुई दौड़, लंबी कूद प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दमखम दिखाकर प्रतिभाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। 100 मीटर दौड़ में आरुषि सिंह प्रथम, उन्नति पाठक द्वितीय, गौरी शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह लंबी कूद में आरुषि सिंह प्रथम, शालू यादव द्यितीय, कवितांजलि तृतीय रही। संचालन डा.आराधना वर्मा ने किया,समापन शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ कराया जाएगा।