फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाएं मिलें तो कालीन नगरी के होनहार भी ओलंपिंक में लाएं मेडल

विज्ञापन
जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में बना इंडोर हाल। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रदेश के सबसे छोटे जनपदों में गिना जाने वाला भदोही खेल के क्षेत्र में काफी आगे है। रेसलिंग के क्षेत्र में यहां के रिंकू सिंह उर्फ वीर महान का डंका पूरे विश्व में बजता है। क्रिकेट के क्षेत्र में भी शिवम दूबे, यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाकी और एथलेटिक्स में भी कई नाम ऐसे हैं, जिन्होंने बगैर पर्याप्त संसाधन के ही छोटे से स्थान से कड़ा सफर तय किया है। इन प्रतिभाओं को यदि सुविधाएं मिलें तो निश्चित तौर पर ओलंपिक में मेडल लाएंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल की तमाम खबरों पर चर्चा होती है तो कालीन नगरी भदोही जिले के खिलाड़ी अपने लिए सुविधाओं की मांग करते हैं। यहां न तो मुकम्मल खेल मैदान हैं और न ही ठीक से संसाधन हैं। खेल विभाग भी कुछ मामलों में अपने को असहाय मानता है। यहां उधार की हाकी स्टिकऔर बिना एस्ट्रो टर्फ वाले खेल मैदान से खेलकर कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया है। उसमें मेडल भी हासिल किया। उबड़-खाबड़ खेल मैदान में दौड़कर कई ने एथलेटिक्स में नाम कमाया है। इसके बावजूद यहां अब तक न तो हाकी का बेहतर खेल मैदान बना और न ही एथलेटिक्स के लिए कायदे का ग्राउंड। कुश्ती के खिलाड़ियों को तो अभी कोच की दरकार है। जिले के एक दर्जन से अधिक खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने हाकी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। भदोही के मुंसीलाटपुर स्थित खेल मैदान से अभ्यास कर किसी ने रेलवे में खेल कोटे से नौकरी हासिल की तो किसी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल किया। उसी में से एक हैं नीलांजली राय। मुंसी गांव की रहने वाली नीलांजली बताती हैं कि उन्होंने उधार की हाकी स्टिक से भी काम चलाई है। शुरूआत में लड़कों के साथ ही स्टेडियम में अभ्यास करती थीं। बाद में उनका चयन स्पोर्ट्स हास्टल के लिए हो गया। वहां से भी खेली हैं। वर्ष 2019 में रेलवे में चयन हो गया। अब रेलवे से ही खेलती हैं। अभी मार्च 2022 में हुए नेशनल में उनकी टीम को गोल्ड मेडल मिला था। वहीं लक्ष्मणा के ओम प्रकाश पाल भी रेलवे में तैनात हैं। इन्होंने 2020-21 में महाराष्ट्र में हुए नेशनल में मेडल हासिल किया था। सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया शुरू किया है। इसके लिए एक जिला एक खेल का भी चयन किया गया है। भदोही जिले में एक जिला एक खेल के तहत एथलेटिक्स का चयन किया गया है। उसी के तहत कोच भी मिल गए हैं। पांच लाख रुपये का बजट भी मिला है। कुछ खिलाड़ियों का चयन किया गया है, बाकी का होना है। कुल 30 खिलाड़ी इसमें चयनित किए जाएंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि खेलो इंडिया के तहत सुविधाएं बढ़ रही हैं। इसका परिणाम भी बेहतर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें