सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर में वालीबाल खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर में बुधवार को अंर्तविद्यालयी वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें वाराणसी, मिर्जापुर और भदोही की कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया। ज्ञानपुर सीओ कालू सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर खेलकूद का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए कहा। एक दूसरे को हराने के लिए टीमों ने जमकर पसीना बहाया। फाइनल मुकाबले में सेंट थॉमस ज्ञानपुर को हराकर गोपीगंज की टीम विजेता बनी। इसके पूर्व स्कूल की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य फिलिप पाल्सन ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। इस मौके पर एडमिनिस्ट्रेटर सैम अब्राहम सहित कई लोग मौजूद रहे।