फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर निकलेगी विशेष सड़क सुरक्षा रैली:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दो अक्तूबर-गांधी जयंती पर गांव से लेकर नगर तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तय हुई। डीएम गौरांग राठी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक लेकर कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी है। डीएम गौरांग राठी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी विचारों, संदेशों को आत्मसात कराने के लिए विशेष सड़क सुरक्षा रैली, सफाई नायकों को सम्मानित करने, स्कूल-कालेज में गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। डीपीआरओ, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगर,ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, लेखपाल, पंचायत सदस्य, सभासदों की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान चलेगा। गांवों में कार्यरत आशा बहू उत्सव का माहौल बनाकर गांधी जयंती मनाएंगी। सभी गांवों में ब्लीचिंग का छिड़काव, पोषाहार का वितरण, बीमारियों को रोकने के लिए जागरुकता अभियान जारी रखेंगी। ब्लाक अधिकारी पांच-पांच गांवों को स्वच्छ रखने में सक्रिय रहेंगे। शौचालयों की सफाई के जो गॉव सर्वश्रेष्ठ मिलेंगे उसको पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि अधिशासी अधिकारी नगर सफाई, प्रकाश व्यवस्था में उत्कृष्टता दिखाकर पुरस्कार के श्रेणी में आएंगे। परियोजना अधिकारी-डूडा मलिन बस्तियों को स्वच्छ कराएंगे। कार्यालय, विद्यालय, कालेजों में सुबह नौ बजे से गॉधी जी के जीवन सघर्ष, देशप्रेम, देश सेवा, जीवनवृत्त, व्यक्तित्व एवं कृतित्व संगोष्ठी, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। प्राथमिक विद्यालयों में मध्यान भोजन, चिकित्सालयों में प्रगति सुविधा, वृद्धावस्था पेंशन, खतौनी का कम्प्यूटरीकरण, व्यक्तिगत दुर्घटना योजना एवं गरीब परिवार के पुत्रियों की शादी के लिए अनुदान, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विशेष कैंप भी लगेंगे। पिपरीस के कुष्ठ रोगियों, महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय समेत चिकित्सालयों में क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को दवा, फल का वितरण कराया जाएगा। कृषि विभाग जैविक खाद्य पदार्थो के उत्पादन और प्रगति शील कृषक को सम्मानित करेंगे। खेल विभाग की ओर से मैराथन रैली निकाली जाएगी जो स्टेडियम से शुरू होकर देवनाथपुर होते स्टेडियम मूंसीलाटपुर में समाप्त होगी। परिवहन विभाग विशेष सड़क सुरक्षा रैली निकाल कर टोलप्लाजा लालानगर पर नेत्र शिविर भी लगवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें