कौलापुर में सपा की जीत पर मिठाई खिलाते कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव की जीत पर सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। एमएलसी सीटों पर जीत के बाद दो दर्जन से अधिक पार्टी कार्यकर्ता पूर्व जिलाध्यक्ष विकास यादव के आवास पर जुटे। वहां एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जीत भाजपा सरकार में शिक्षकों के लगातार उत्पीड़न, पुरानी पेंशन समाप्त करने, विद्यालयों के निजीकरण किए जाने के खिलाफ लोगों का गुस्सा है। शिक्षकों ने इसका जवाब सरकार को दे दिया है। हसनैन अंसारी ने कहा कि यह जीत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अच्छे नेतृत्व और पीडीए की ताकत पर मुहर लगाती है। इस मौके पर टोनी मंसूरी, कमलेश यादव, मो.समीर, संतोष कुमार यादव, रमेश मौर्य, रिया बिन्द, रवींद्र, मंगरू वनवासी आदि रहे। संवाद