फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: महिला सशक्तिकरण रैली का एसपी ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। मिर्जापुर से निकलकर जिले में पहुंची महिला सशक्तिकरण रैली का बुधवार को जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार स्वागत किया। रैली का नेतृत्व कर रही मिर्जापुर जिले के महिला थाना प्रभारी रीता यादव ने बताया कि महिला संबंधी कानूनों के बारे में जागरूक करने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में रैली निकाला गया है। रैली में दो दर्जन से अधिक महिलाएं स्कूटी व चार पहिया वाहन से शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर भदोही से प्रयागराज के लिए रवाना किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में पुलिस की ओर से तमाम काम किये जा रहे हैँ। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करना है। इसके पूर्व रैली के पहुंचने पर गोपीगंज पहुंचने पर क्षेत्राधिकारी प्रभात राय, कोतवाल सदानंद सिंह, यातायात प्रभारी शशिकांत यादव, महिला मोर्चा की वंदना दुबे, आरती सिंह, सविता गौतम, रेखा देवी ने रैली का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें