फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सोफिया कुरैशी के समर्थन में सपा ने निकाला सम्मान मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। ब्लॉक के महजूदा में बृहस्पतिवार को सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरिता बिंद के नेतृत्व में सेना की महिला कमांडर सोफिया कुरैशी के सम्मान में सम्मान मार्च निकाला गया। इसमें मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह शर्म करो, शर्म करो और सोफिया कुरैशी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। सपानेत्री ने कहा कि भाजपा नेता ने जिस तरह से महिला कमांडर के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया है यह उनकी घटिया सोच को उजागर कर रही है। उन्हें नैतिकता के आधार पर अपने पद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। इस मौके पर प्रमिला यादव, संतोष यादव, सर्वेश यादव, श्याम यादव, आरती बिंद, मंजू बिंद, गोपी बिंद आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें