फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: साप्ताहिक परेड में एसपी ने जवानों का दौड़ लगवा कर फिटनेस की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने शुक्रवार को साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर पहले सलामी ली। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवाई। पीआरवी- 112 व थानों के वाहनों की जांच की गई। उपकरणों के रख रखाव के लिए व उपकरणों से घटना स्थल को सुरक्षित करने का अभ्यास कराते हुए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया। जनपद के विभिन्न थानों से परेड में उपस्थित थाने के वाहनों का निरीक्षण किया। दंगा निरोधक उपकरणों के रख-रखाव व क्रियाशीलता को बनायें रखने के लिए संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिया। पुलिस लाइन मेस, पुलिस लाइन कार्यालय, बैरक, महिला थाना, रेडियो शाखा, आरओ प्लांट, आवासीय परिसर व निर्माणाधीन बैटमिंटन कोर्ट आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई का निर्देश दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर मनोज गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सदर मंजरी राव, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन अमर बहादुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें