फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सपा विधायक की बढ़ी मुश्किले, दूसरी नौकरानी नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके आवास से मंगलवार को बरामद दूसरी किशोरी का बुधवार को मेडिकल प्रमाणपत्र जारी किया गया। इसमें उसकी उम्र 16 साल बताई गई है। पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित बाल कल्याण समिति कार्यालय पर बयान दर्ज करने को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। प्रभारी निरीक्षक के न आने से बयान देर शाम तक दर्ज नहीं हो सका। श्रम विभाग और प्रोबेशन विभाग की टीम ने जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। भदाेही नगर के मालिकाना मोहल्ले में सपा विधायक जाहिद बेग के आवास में रविवार की रात 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार को हर बिंदू पर जांच करने के बाद श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, जिला प्रोबेशन विभाग की टीम गठित की तो विधायक के घर से सर्रोईं गांव की एक किशोरी बरामद किया। सीएमओ की ओर से कराए गए मेडिकल में उसकी उम्र 16 से 17 महीने बताई गई। श्रम विभाग के सूत्रों की माने तो किशोरी के बयान के आधार पर गंभीर मुकदमें दर्ज हो सकते हैं। जिसमें बंधुआ श्रम भी शामिल है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जेपी सिंह ने कहा कि उन्होंने बालिका का बयान और श्रम विभाग से संबंधित पूरी रिपोर्ट पुलिस विभाग को सौंप दी है। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन पीसी उपाध्याय ने कहा कि अभी बयान दर्ज किया जा रहा है। बालिका को वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। प्रभारी निरीक्षक के न आने से बयान दर्ज नहीं हो सका है। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक डाॅ. तेजवीर सिंह ने कहा कि श्रम, प्रोबेशन विभाग की रिपोर्ट आ चुकी है। अध्ययन किया जा रहा है, आधार बनता है तो मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें