फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विधानसभा सत्र में एसआईआर और स्मार्ट मीटर की समस्या उठाएंगे सपा विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से गरीबों को चिकित्सा आर्थिक सहायता नहीं मिल पा रही है। किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। स्मार्ट मीटर से लोगों की बिजली की खपत अचानक बढ़ गई है। बंजर भूमि, ग्राम समाज की भूमि पर बसे लोगों को बिना नोटिस उजाड़ा जा रहा है। वहीं एसआईआर कराकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। इन सभी मुद्दों को वह विधानसभा सत्र में उठाएंगे। बताया कि 19 दिसंबर से विधान सभा का शीत सत्र शुरू हो रहा है। प्रदेश के गरीबों को उपचार के लिए मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता मिलती है लेकिन देखा जा रहा है कि आवेदनों को लटकाया जा रहा है। अगर दिया भी जा रहा है तो कुल खर्च का 25 प्रतिशत तक दिया जा रहा है। इससे गरीब उपचार बिना दम तोड़ रहे हैं। सरकारी भूमि पर वर्षों से बसे गरीबों को बिना नोटिस के उजाड़ा जा रहा है। बिजली खपत तो नहीं बढ़ी है लेकिन बिल एकाएक बढ़कर आने लगे हैं। स्मार्ट मीटर हटाने को लेकर भी वे विधान सभा में आवाज उठाएंगे। एसआईआर पर कहा कि मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में निकाले गए चार करोड़ मतदाताओं में अधिकतर भाजपा के हैं। इससे वह समाज में भ्रांति फैलाना चाहते हैं ताकि आयोग के खिलाफ लोगों का गुस्सा कम हो। मौके पर शोभनाथ यादव, जावेद अंसारी, अयूब बाबू भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें