फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सपा विधायक ने माधोसिंह पर ओवरब्रिज बनाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विधानसभा में बोले सपा विधायक जाहिद बेग। स्रोत पार्टी
विज्ञापन
भदोही। सपा विधायक जाहिद बेग ने मंगलवार को विधानसभा में माधोसिंह ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाई। कहा कि बजट में किसानों और नौजवानों के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने माधोसिंह ओवर ब्रिज की मांग उठाते हुए बताया कि माधोसिंह फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण होने से बड़ी संख्या में लोगों को इसका लाभ मिलेगा। फाटक गिरने से कई बार वहां लंबा जाम लग जाता है। इसके अलावा उन्होंने मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति को तोड़ने की बात पर सवाल उठाए। कहा कि शंकराचार्य के शिष्यों को घसीटा गया। कहा कि मुख्यमंत्री तीन बार भदोही के कारपेट एक्सपो मार्ट में आए, लेकिन कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें