ज्ञानपुर। सपा के जिला कार्यालय में रविवार को महिला सभा की जिला इकाई संग विधानसभा अध्यक्षों की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. सरिता बिंद, प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामला सरोज, जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव की मौजूदगी में पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से चयन किया गया। जिसमें प्रमिला यादव को जिला महासचिव बनाया गया। इसके अलावा प्रतिभा सरोज, शोभना गौतम, श्रीपाल देवी, बैजंती को जिला उपाध्यक्ष, आशा देवी कोषाध्यक्ष, बबिता सरोज, किस्मत गौतम, पूनम मौर्या, गीता बिंद, संगीता जायसवाल, रीना सरोज, इतवारी देवी ,मेहरून्निसा, रिंकू देवी, संजू यादव, सोमवारी सरोज, गीता यादव और पूनम जायसवाल जिला सचिव बनाई गईं। रन्ना बिंद को ज्ञानपुर, अनीता गुप्ता को भदोही और हीरावती सरोज को औराई विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया। सभी को मनोनयन प्रमाणपत्र दिया गया। इस मौके पर भदोही विधायक जाहिद बेग, रामकिशोर बिंद, सुनीता यादव, आरिफ सिद्दीकी, यशवंत यादव, कल्लन, संतोष, विनोद, लालचंद्र, धर्मेन्द्र मिश्र आदि रहे।