ज्ञानपुर। सोशल मीडिया पर सपा की महिला पदाधिकारियों के खिलाफ एक कथित टिप्पणी का मामला शनिवार को गरमा गया। जिसको लेकर एक पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर साइबर थाने पर पहुंच गया। मामला को बिगड़ते देख दूसरा पक्ष भी पहुंच गया। दोनों पक्षों में करीब एक घंटे से अधिक समय तक बहस चली। अंत में समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया। सपा के जिला सचिव इजहार अंसारी ने फेसबुक पर महिला पदाधिकारियों को लेकर टिप्पणी की। इसको लेकर सपा नेत्री के करीबी ने साइबर थाने में इजहार समेत छह सपा पदाधिकारियों के खिलाफ एससीएसटी का केस दर्ज करने की शिकायत की। मामला बढ़ते देख जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी शनिवार देर शाम ही साइबर थाने पहुंचे। जहां दोनो पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था। सभी को समझा बुझाकर शिकायत वापस करा दिया गया।