फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की खुली हिस्ट्रीशीट, बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव की हिस्ट्रीशीट को पुलिस ने एक बार फिर से खोल दी है। इसके बाद अब सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष की मुश्किलें बढ़नी तय है। अब वह पुलिस की निगरानी में ही रहेंगे। यहां अवगत करा दें कि सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव के खिलाफ विभिन्न मामलों में 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हुए थे। इनके खिलाफ सभी मुकदमे सपा सरकार में ही दर्ज हुए थे। अभी हाल में जगरनाथपुर गांव में मारपीट के मामले में भी वह विवादों में घिर गए थे। अपराध पर रोकथाम के लिए पुलिस महकमा समय-समय पर क्राइम की समीक्षा करता है। जिन वांछितों के मुकदमों की फेहरिस्त बढ़ती है उनके खिलाफ गैंगेस्टर संग गुंडाएक्ट की कार्रवाई तय की जाती है। इस क्रम में जगरनाथपुर निवासी सपा नेता विजय यादव के बढ़ते मुकदमों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस महकमे ने उनकी हिस्ट्रीशीट खोल दिया है। अब सपा नेता विजय यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस के मुताबिक सपा सरकार में ही सपा नेता के खिलाफ अधिकतर मुकदमे दर्ज हुए हैं। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सपा नेता की हिस्ट्रीसीट खोल दी गई है। अब वह पुलिस की निगरानी में रहेंगे। उन्होंने बताया कि विजय पर मारपीट, बलवा, दलित उत्पीड़न सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। इसलिए हिस्ट्री सीट खोल दी गई । सबसे खास बात यह है कि उसके खिलाफ सभी मुकदमे सपा सरकार में लगाए गए थे। वहीं इस संबंध में सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा है कि राजनैतिक दबाव में पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है । उन्होंने कहा कि मैं कोई गुंडा बदमाश नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें