फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एसपी ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने त्योहार, अपराध और जनसुनवाई से संबंधित रजिस्टरों की जांच कर सभी अभिलेख समय से अपडेट रखने के निर्देश दिए। साथ ही गैंगस्टर, गुंडा एक्ट और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। एसपी ने सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, शस्त्रागार और बैरक का जायजा लिया। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी को निर्देश दिया कि महिलाओं की शिकायतें गंभीरता से सुनें और उनके निस्तारण के बाद नियमित रूप से फीडबैक लें। उन्होंने कोतवाली परिसर, भोजनालय और शौचालयों की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाल केके वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें