फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 2027 में पूर्ण बहुमत की बनेगी सपा की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। डीघ ब्लॉक के वहिदा मोड़ स्थित प्रतिष्ठान में शनिवार को सपा की विधानसभा इकाई की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती और आगामी विस चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने चर्चा की। 2027 में पूर्ण बहुमत की सपा की सरकार बनाने को लेकर प्रतिबद्धता जताई। मुख्य अतिथि पीडीए प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष कल्लन यादव ने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने यह दिखा भी दिया। बैठक में लालचंद बिंद, मुन्ना खां, कमला शंकर महतो, अतुल यादव, करिया पाल, महेश यादव, गुलाब बिंद, सुरेश यादव, अंकित पांडेय, अनिल यादव, अजय बिंद, लाल चंद यादव, हैदर और विवेक बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें