फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने दिया कंधा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर स्थित पुलिस लाइन के ठीक सामने एक ट्रक ने कुछ लोगों को रौंद दिया था। उसमें सीओ ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल मुकेश यादव व छतमी गांव के ढाबा संचालक अशोक कुमार पांडेय की मौत हो गई थी। घटना के दूसरे दिन बुधवार को पुलिस विभाग के लोगों की आंखें नम थीं। मुकेश को अंतिम विदाई देते समय पुलिस लाइन में मौजूद सभी पुलिस अधिकारी और जवान फफक पड़े। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सहित अन्य ने कंधा दिया। शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई। यहां पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक , सीओ ज्ञानपुर सहित अन्य ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुकेश के शव को गाजीपुर उनके पैतृक गांव भेजा गया। उधर, छतमी गांव निवासी अशोक कुमार पांडेय के घर भी मातम छाया रहा। ज्ञानपुर थाने में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें