फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सपा ने मनाई संत शिरोमणि नामदेव की जयंती

विज्ञापन
सपा कार्यालय से साईकिल यात्रा निकालने कार्यकर्ता। स्रोत सपा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को कंसापुर स्थित कार्यालय पर संत शिरोमणि नामदेव की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। भदोही विधायक जाहिद बेग ने कहा कि संत शिरोमणि ने पिछड़ों, दलितों, गरीबों और शोषितों को जागृत किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि उन्होंने पूरे देश में भ्रमण कर समाज में सामाजिक चेतना जगाने के साथ समता, समानता और सद्भावना का संदेश दिया। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों खासकर जातिगत भेदभाव को खत्म करने का संदेश दिया। इसके पूर्व पीडीए साइकिल यात्रा को रवाना किया गया। इस मौके पर हृदय नारायण प्रजापति, शोभनाथ यादव, शैलेश सिंह, श्यामला सरोज, संतोष यादव, लालचंद बिंद, रामधनी यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें