फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सौ शय्या अस्पताल में 12 लाख रुपये से लगेगा सोलर पैनल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्यालय मार्ग सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में 64 किलोवाट का सोलर पैनल लगाया जाएगा। शासन से इसकी स्वीकृति मिल गई है। इसकी अनुमानित लागत करीब 10-12 लाख रुपये हैं। सौ शय्या अस्पताल में धीरे-धीरे सुविधाओं का विस्तार होने लगा है। लैब, सीटी स्कैन के संचालन के बाद यहां मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई। अस्पताल में पहले जहां 150 की ओपीडी थी। अब ओपीडी की संख्या 200 के पार पहुंच गई है। मरीज की जांच पड़ताल कर खून जांच के बाद चिकित्सक मरीज को दवा देते हैं। यहां बिजली गुल होते ही अंधेरा छा जाता है, लेकिन सोलर पैनल लगने के बाद अंधेरा नहीं होगा। 24 घंटे अस्पताल रोशन रहेगा। पैनल से एक्सरे, लैब भी संचालित होगा।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एसके पासवान, ने बताया कि शासन स्तर से ही कार्यदायी संस्था को पैनल लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। 64 किलोवाट का पैनल लगेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें