फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर आसमान से गिरा बर्फ,हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/ऊंज। डीघ ब्लाक के सींकीचौरा-बिछिया गांव में मंगलवार की सुबह छत पर आसमान से गिरे बर्फ को देखकर लोगों में अनहोनी की चिंता लगी रही। बर्फ को देखने के लिए क्षेत्रवासियों की भीड़ लग गई। गांव निवासी जयशंकर पांडेय ने बताया कि सुबह लगभग आठ बजे पक्के मकान की छत पर तेज आवास के साथ कुछ गिरने की आवाज आई। हकीकत जानने के लिए परिवार के लोग छत पर गए तो भारी भरकम बर्फ का टुकड़ा पूरे छत पर बिखरा मिला जो तेजी के साथ पिघल कर पानी का रुप ले रहा था। चिंता की बात यह है कि छत पर गिरा बर्फ का टुकड़ा पिघलते समय ऐसा स्वरुप ले रहा था कि मानो छत के चारों ओर विशाल गड्ढे हैं और बड़े आकार वाले पत्थर हो। दर्जनों की संख्या में जुटे लोग बर्फ गिरने को अनहोनी का कारण भी मानते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें