भदोही। बरनवाल महिला सेवा समिति की ओर से रविवार को औराई रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान हुए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर स्नेहा बरनवाल को तीज क्वीन घोषित किया गया। प्रतिभा बरनवाल को द्वितीय और नूतन बरनवाल तृतीय रहीं। शाम 7.30 बजे तक चले कार्यक्रम में जुटी दर्जनों महिलाओं ने खूब धमाल मचाया और अपनी वाकपटुता, गीत, नृत्य से श्रोताओं का दिल जीत लिया।
अध्यक्ष रीना बरनवाल ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में इसलिए अपार खुशी मिली हैं, क्योंकि समाज की अनुभवी से लेकर युवा प्रतिभाएं हम सबके सामने हैं। हम वरिष्ठजनों को अपने से छोटों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करना है, ताकि वे उस रास्ते का अनुसरण कर सकें। कार्यक्रम में सहभागिता बढ़ाएं यह सौहार्द का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान राधा कृष्ण की रास लीला पर श्रोता भाव विभोर हो गए। लोगों ने तालियों से प्रतिभागी सदस्यों का स्वागत किया। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था जहां लोग सेल्फी लेने की होड़ मची रही। कार्यक्रम के दौरान हुए क्विज (प्रश्नोत्तरी) में प्रदर्शन के आधार पर तीज क्वीन की घोषणा की गई जिसमे स्नेहा बरनवाल को तीज क्वीन, प्रतिभा बरनवाल को द्वितीय तथा नूतन बरनवाल को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
महोत्सव में रेखा बरनवाल, रंजना बरनवाल, प्रीति, पूर्णिमा, तृप्ति, यशी, आभा, नूतन, अलका, आकांक्षा, पूनम, मीनाक्षी, बिना, पूजा, नीतू, नम्रता, शिखा, शालिनी, अनुष्का, रीना, संध्या, नीलम, सरिता, ममता, दीप्ति आदि शामिल रहीं।