फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ओडिशा से दो करोड़ का गांजा लेकर जा रहा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
एंटी नाकोटिक्स ने पकड़ा गया गांजा तस्कर काली टोपी में। स्रोत पुलिस - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
गोपीगंज (भदोही)। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ और ऑपरेशनल यूनिट प्रयागराज की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मंगलवार को दो करोड़ रुपये के गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। एटा के जैथरा थानाक्षेत्र के ढीपा गांव निवासी आरोपी सोनू पाल के पास से टीम ने तीन क्विंंटल 80 किलो गांजा और नकदी बरामद किया। वह कंटेनर में ओडिशा से गांजा लेकर डिलिवरी करने फर्रुखाबाद जा रहा था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स की मेरठ यूनिट को सूचना मिली कि ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा वाराणसी-प्रयागराज हाईवे से होकर जा रहा है। इसकी सूचना प्रयागराज ऑपरेशनल यूनिट को दी गई। जानकारी मिलते ही ऑपरेशनल यूनिट प्रयागराज के उपनिरीक्षक मनीष सिंह जिले की पुलिस को सूचना देते हुए यहां पहुंच गए। गोपीगंज पुलिस के सहयोग से हाईवे पर चेकिंग शुरू की गई। हाईवे पर प्रयागराज से वाराणसी लेन पर छतमी के पास एक कंटेनर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोक कर तलाशी तो कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा भरा मिला। जांच में पता चला कि कुल तीन क्विंटल 80 किलो गांजा है, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये के आसपास है। पुलिस ने गांजा, 2160 नकदी और कंटेनर समेत युवक को गिरफ्तार कर लिया। ऑपरेशनल यूनिट प्रयागराज के उपनिरीक्षक मनीष सिंह की तहरीर पर गांजा तस्कर सोनू पाल के खिलाफ गोपीगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में तस्करी की बात स्वीकार की है। वह 2023 में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में दादरी थाने से जेल गया था। वहीं उसकी मुलाकात एक गांजा तस्कर से हुई थी। जेल से छूटने के बाद वह उससे मिलने पहुंचा। उसने ही उसकी मुलाकात ओडिशा के एक बड़े गांजा तस्कर से कराई थी। वहीं से माल लेकर वह उसे डिलिवरी करने फर्रुखाबाद जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें