फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीने में 11 बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गंभीर बीमारी से जूझ रहे गरीब बच्चों के लिए आरबीएसके(राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) सहायक बन रहा है। अप्रैल से अगस्त तक ह्दय सहित अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित 11 बच्चों का सफल ऑपरेशन किया गया। जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले और समय से उपचार हो, इसके लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। गंभीर बीमारी से परेशान गरीब परिवारों को बड़े नर्सिंग होम में उपचार कराना आसान नहीं होता। जिससे वह मासूमों को लेकर काफी परेशान होते हैं। उनकी परेशानी दूर करने के लिए सरकार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना चला रही है। जिसमें बच्चों के आपरेशन का खर्च सरकार उठाती है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो पर गौर करें तो जिले में 2018 से अगस्त 2022 तक कुल 40 बच्चों का उपचार हो चुका है। अप्रैल 2022 से अगस्त तक 11 बच्चों का सफल उपचार किया जा चुका है। इसमें वही बच्चे शामिल होते हैं जो जन्मजात बीमारी से ग्रसित हों। नौ बीमारी का उपचार होता है, जैसे ह्दय से संबंधित बीमारी के लिए मरीजों केे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज,कटे ओठ, तालु से संबंधित मरीजों को वाराणसी रेफर किया जाता है। वहीं क्लब फूड के मरीजों को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में उपचार होता है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक औराई ब्लॉक की प्रिया (12), ज्ञानपुर लखनों की सोनम यादव (13), भदोही ब्लॉक की अलिज्बा (6) आदि को दिल में छेद़ था, जिनका आपरेशन अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में किया गया, जो सफल रहा। खर्च का वहन सरकार ने उठाया, भदोही के नमो साहू (14) और आयुष के आंख में दिक्कत थी, जिनका उपचार वाराणसी किया गया। केंद्र से सीधा फंड अस्पताल को भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें