फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइयां को बनाया एसएमसी अध्यक्ष, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डीघ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कुड़ीखुर्द में रसोइयां को ही एसएमसी अध्यक्ष बना दिया गया है। ग्राम प्रधान रिंकू मिश्रा की शिकायत पर बीएसए ने जांच का आदेश दे दिया और सभी फाइलें तलब की। प्रधान ने आरोप लगाया था कि एसएमसी के अध्यक्ष चयन में अनियमितता बरती गई। प्रधानाध्यापक ने स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के अभिभावक का अध्यक्ष पद पर चयन न कराकर विद्यालय की रसोईया को ही एसएमसी का अध्यक्ष बनवा लिया। जिससे एसएमसी के खाते में आने वाले बजट का बंदरबांट कर सकें। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए बीईओ डीघ को निर्देश दिया गया है। जांच आख्या मिलने पर कार्रवाई होगी। मामले में अब तक के भुगतान और अन्य अभिलेख तलब किए गए हैं। खंड शिक्षाधिकारी डीघ फराह रईस ने कहा कि आरोप गंभीर हैं। रसोइया को अध्यक्ष बनाना नियम संगत नहीं है। दो पद पर एक ही व्यक्ति नहीं रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें