फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू महासंघ और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के साथ प्रदर्शन कर सपा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ नारेबाजी की। सपा सांसद ओर से महाराणा संग्राम सिंह (राणा सांगा) के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा। ज्ञापन में सपा सांसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग की गई है। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री उपेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदू समाज के महान योद्धा राणा सांगा ने मुगल आक्रमणकारियों से 100 से अधिक बार युद्ध लड़ते हुए दुश्मनों को पराजित किया था। सपा सांसद रामजी लाल सुमन की टिप्पणी अमर्यादित है। सांसद की टिप्पणी से हिंदू समाज आहत है। इस मौके पर शिवशंकर सिंह, रामेश्वर सिंह, रविंद्र सिंह, डीएम सिंह गहरवार, पप्पू तिवारी, अजीत सिंह मौजूद रहे। इसके बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय महसभा के राष्ट्रीय महासचिव जय कुमार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उप राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि 21 मार्च को राज्यसभा के पटल पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने देश के वीर योद्धा राणा सांगा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की। सांसद के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सुरेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, तहसीलदार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें