ज्ञानपुर नगर में तिरंगा रैली निकालते स्कूली बच्चे। संवाद
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वतंत्रता सप्ताह की शुरुआत बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने की। 11 से 17 अगस्त तक चलने वाले सप्ताह के शुभारंभ के मौके पर छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत, नृत्य प्रस्तुत किया। रंगोली में अखंड भारत और तिरंगे की तस्वीर उकेरी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, डॉ. किरण शर्मा, डॉ. कामिनी वर्मा ने आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डाला। मां गंगा शिक्षण संस्थान सीतामढ़ी में भारत माता की झांकी के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बच्चों, पुलिस कर्मियों द्वारा निकाली गई इस यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर सीतामढ़ी मुख्य गेट, पैगहा बाजार, बनकट गांव होते हुए बाबा धवासा नाथ आश्रम, उड़िया बाबा आश्रम, महर्षि वाल्मीकि आश्रम, सीतामढ़ी, नारेपार होते हुए विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। इस मौके पर विनोद कुमार शुक्ल, मधू शुक्ला, गौरव शुक्ल, तरंजना मिश्रा, डॉ. सौरभ शुक्ल आदि रहीं। भारतीय इंटर कॉलेज परसीपुर से प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार पांडेय ने झंडी दिखाकर भी तिरंगा यात्रा को रवाना किया। प्राथमिक विद्यालय जयरामपुर की प्रधानाध्यापक अफरोज जहां, अंग्रेजी माध्यम स्कूल गंगापुर में प्रधानाध्यापक गायत्री देवी, शिक्षिका यासमीन बानो के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेतृत्व में गोपीगंज नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर सांसद रमेश चंद्र बिंद, जिलाध्यक्ष सिराज अख्तर, जितेंद्र गुप्ता, कृष्ण कुमार खटाई आदि रहे। प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और राजकीय कॉलेज अभिया, पूरे मनोहर स्थित प्राथमिक विद्यालय पूर्व माध्यमिक और राजकीय विद्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर देवेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, दीपक सिंह, नंद राज मौर्य, रामरति पाल, मिथिलेश पांडेय, पुष्पा मौर्य, आरती देवी, पूनम मिश्रा, शिवप्रसाद सिंह, धीरज सिंह आदि रहे। राजकीय बालिका हाईस्कूल अर्जुनपुर में प्रभारी प्रधानाचार्य पुष्पांजलि शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय अभोली में बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। खंड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश यादव ने प्रभातफेरी को रवाना किया। प्राथमिक विद्यालय सीकीचौरा में प्रधान मनोज ओझा, कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर देहात में विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे और आरएसएस के जिला प्रचारक प्रवीण जी ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्रतीक मालवीय, अनीता, रेखा आदि रहीं। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने प्राथमिक विद्यालय उमरी, अस्ती और पिपरी में हरी झंडी दिखाकर प्रभातफेरी को रवाना किया। औराई/गोपीगंज। आजादी के अमृत महोत्सव में बृहस्पतिवार को औराई और गोपीगंज के होमगार्ड जवानों ने बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। गोपीगंज के बड़े शिव मंदिर में एकत्रित होमगार्ड तिरंगा यात्रा निकाली और ब्लॉक में समापन किया। औराई में ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र ने तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर बीडीओ नवीन कुमार गुप्ता, राजेश कुमार सरोज, सुरेश कुमार मिश्र आदि रहे।
औराई में तिरंगा यात्रा निकालते होमगार्ड के जवान। संवाद- फोटो : BHADOHI