फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दिन नया सीखने से ही विकसित होता है कौशल : सीडीओ

विज्ञापन
विकास भवन में प्रदेश सरकार के योजनाओं की जानकारी देते सीडीओ। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर कंसापुर स्थित विकास भवन सभागार में आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम में शनिवार को सीएम युवा उद्यमी के तीन लाभार्थियों को 5–5 लाख का डेमो चेक दिया गया। सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला व चेयरमैन ज्ञानपुर डॉ. घनश्याम दास गुप्ता ने लाभार्थियों को रोजगार के लिए प्रेरित किया। कहा कि शासन की मंशा है कि देशा युवा हुनरमंद होने के साथ रोजगार करने वाला हो। सीडीओ ने कहा कि वर्तमान समय में आत्मनिर्भर बनने के लिए कौशल सीखना जरूरी है। यही हमारे व्यक्तित्व और कार्य क्षमता को सशक्त बनाती है। हर व्यक्ति को प्रतिदिन कुछ नया सीखने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर डीसी एनआरएलएम अनुराग राय, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी अनिल सिंह, योगेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें