फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिले में जल्द ही छह रोडवेज बसों का होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कैंट ग्रामीण जल्द ही जिले में छह बसों का संचालन करेगा। इसमें चार बसें दिन के शिफ्ट और दो बसें नाइट शिफ्ट में चलाने की योजना है। खासकर भदोही-वाराणसी रूट पर बसों के संचालन को लेकर परिवहन निगम काफी गंभीर है। बसों के संचालन को लेकर परमिट की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जिले में रोडवेज बस परिचालन की व्यवस्था काफी ध्वस्त है। हाईवे पर स्थित औराई रोडवेज स्टेशन को छोड़ दिया जाए तो भदोही और ज्ञानपुर रोडवेज स्टेशन वीरान पड़े रहते हैं। दूसरी तरफ जिले के हर रूटों पर जमकर निजी बसों का संचालन होता है। रोडवेज बसों का परिचालन न होने से निजी बस संचालकों की चांदी होती है। वे मनमाना किराया वसूल कर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाते हैं। हालांकि भदोही को अब जल्द ही कुछ हद तक राहत मिलेगी। रोडवेज निगम भदोही में आने वाले दिनों में छह बसों का संचालन करने वाला है। बीते दिनों जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के बाद रोडवेज निगम ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है। वाराणसी-भदोही रूट पर चार बसों के संचालन की कवायद चल रही है। इसके अलावा वाराणसी, भदोही वाया कानपुर बस के संचालन की भी योजना है। हालांकि यह बस नाइट शिफ्ट में चलाई जाएगी। विभाग की ओर से इसके परमिट की प्रक्रिया चल रही है। कैंट ग्रामीण एआरएम गौतम कुमार ने बताया कि भदोही रूट में चार बसें दिन और दो बसें नाइट शिफ्ट में चलाने की योजना चल रही है। नाइट शिफ्ट में वाराणसी, भदोही वाया कानपुर के लिए बस चलेंगी। इसके लिए परमिट की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें