गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के डेरवां और गांधी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया। डेरवां गांव में विवादित जमीन को लेकर शुरू हुई कहासुनी के दौरान हुई मारपीट में वंदना देवी (18), नेहा देवी (15), सीमा देवी (20), रानी देवी (35) घायल हो गईं। दूसरी घटना गांधी गांव में हुई, जहां दो पक्षों के बीच मारपीट में राजमणि (40), अनीता देवी (38) को चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में लगी रही।