फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक गोदाम से छह कोटेदारों को नहीं मिला राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। मण्डी समिति ककराही स्थित एफसीआई ब्लाक गोदाम से 27 नवंबर तक छह कोटेदारों को राशन नहीं मिल सका है। कोटेदारों ने आरोप लगाया है कि प्रति माह विभागीय अधिकारी और कर्मचारी तकनीकी खराबी का बहाना बनाकर राशन नहीं देते। चिंता की बात यह है कि आपूर्ति विभाग ने 20 से 30 नवंबर तक सशुल्क राशन वितरण का निर्देश दिया है। अब तक गोदाम से कोटेदारों को राशन न मिलने पर कार्डधारकों में वितरण करना मुश्किल है। मात्र तीन दिन वितरण का समय रह जाने से कार्डधारक तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं। मार्केटिंग इंस्पेक्टर आरती शुक्ला ने बताया कि तौल कांटा में तकनीकी खराबी आने के चलते वितरण नहीं हो सका है और राशन भी बफर गोदाम से कम ही मिल पाया है। रविवार तक खराबी दूर कराकर बफर गोदाम से राशन आने पर कोटेदारों तक राशन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें