फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो रुपये की मोमबत्ती के लिए मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
उगापुर की घटना में घायलों का सीएचसी पर हुआ उपचार। संवाद
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र की उगापुर बाजार में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे पैसे को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसमें छह लोग गंभीर से रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाकर उपचार कराया गया। पुलिस की तत्परता से माहौल बिगड़ने से बच गया। उगापुर गांव निवासी अकबाल का बेटा सनी अहमद उर्फ राजा शुक्रवार की रात नौ बजे करिया की दुकान पर मोमबत्ती लेने गया। मोमबत्ती महंगी देने पर उसने पैसे की मांग की। आरोप है कि इस पर दुकानदार करिया गाली देने लगा। राजा ने जब गाली देने से मना किया तो वहीं दुकान पर मौजूद दीपक गुप्ता, नीरज गुप्ता, पप्पू गुप्ता, पिंटू गुप्ता, संतोष, पहपट और कल्लू ने राजा से मारपीट कर ली। इस दौरान दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई। अकबाल ने तहरीर में बताया कि पुरानी रंजिश में सभी लोगों ने मिलकर मेरे बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। रात में 10 बजे 30 लोगों के साथ फिर मेरे घर आ गए और दरवाजा तोड़कर मेरी डीजे रोडलाइट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दूसरे पक्ष से नीरज गुप्ता, पप्पू गुप्ता और दीपक दीपक गुप्ता को भी गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस के जवानों को तैनात किया है। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि उगापुर बाजार में पैसे को लेकर मारपीट हुई। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें