डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कोइरौना बाजार में जांच कर छह घरेलू सिलिंडर को जब्त कराया। दुकानदार राहुल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 अंतर्गत थाने में तहरीर दी गई। डीएसओ सीमा सिंह ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि उक्त बाजार में किराना की दुकान पर अवैध ढंग से रिफिलिंग और कालाबाजारी कर घरेलू गैस को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। मामला डीएम और एसडीएम सदर के पास पहुंचने पर क्षेत्रीय अधिकारी शिव नारायण के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई। पुलिस बल के साथ दुकान पर पहुंच कर टीम ने पहले गृहस्थी के सामान, उसके बाद घरेलू गैस सिलिंडर की मांग की गई तो दुकानदार उपलब्ध कराने की बात कहीं। शक होने पर टीम ने अंदर से बाहर तक गहन छानबीन करते हुए कालाबाजारी के लिए रखे आठ सिलिंडरों में छह भरे मिले।