फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निरीक्षण में छह अनुपस्थित, रोका 15 दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बृहस्पतिवार सुबह 10.30 बजे बरदहां, अमवां उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर ताला लटकता मिला। जिसे लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। दोनों सेंटरों से सीएचओ, एएनएम समेत छह स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बरदहां में एएनएम चंद्रकला, सीएचओ प्रिया प्रजापति और अमवां की एएनएम शशिकला, सीएचओ उषा पटेल अनुपस्थित मिली। इनका 15 दिन का वेतन रोका गया है। एएनएम, सीएचओ मुख्यालय पर निवास नहीं करती है, न ही प्रसव करवाती है, न ही सेंटर को समय से खोलती है। जिसे लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके अलावा फार्मासिस्ट रामधनी यादव का सात दिन और डाॅ. रामजीत भारतीय का एक दिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें