फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दंडक वन में हुआ सीता का हरण, फूट-फूट कर रोए राम

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। प्रभु राम दंडक वन पहुंचते हैं और कुटी बनाकर वहीं पर निवास करने की सोच रहे थे। इसी बीच माया रच कर लंका का रावण उनकी पत्नी सीता का हरण कर ले जाता है। राम और लक्ष्मण कुटी में सीता को न पाकर लताओं, खग और मृगों से पूछते हैं, हे खग मृग हे मधुकर सैनी, तुम देखी सीता मृग नैनी।। किंतु कहीं से कोई जवाब नहीं मिलता। प्रभु राम और लक्ष्मण फूट-फूट कर रोने लगते हैं। क्षेत्र के आमिर पट्टी स्थित मारुति धाम में श्री स्वामी रामानंद मारुति नंदन रामलीला समिति की ओर से खेली जा रही रामलीला के सातवें दिन शूर्पणखा नक्कटैया और सीता हरण की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन

सीता की खोज में निकले राम को घायलावस्था में जमीन पर पड़ा जटायु मिलता है। वह राम को बताता है कि रावण सीता को लेकर लंका की ओर गया है। मैंने उसे रोकने का काफी प्रयत्न किया, लेकिन उसने पंख काटकर मुझे घायल कर दिया। इसके बाद राम सबरी के आश्रम में पहुंचते हैं और उनके बेर खाते हैं।

राम ने तोड़ा शिव धनुष, गूंज उठा जयकारा
गोपीगंज। नगर मे मंदिर बाबा कबूतर नाथ पर बुधवार की रात धनुष यज्ञ, रावण बाणासुर संवाद, लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन हुआ। धनुष यज्ञ में शामिल दूर-दूर से आए कई राजकुमारों के बीच राम ने जैसे ही धनुष तोड़ा, पूरा परिसर जयकारे से गूंज उठा। इस दौरान रावण और बाणासुर के बीच जमकर संवाद होता है। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से राम धनुष का भंजन करते हैं। इसके बाद आक्रोशित परशुराम व लक्ष्मण के बीच संवाद को देखकर हर कोई अचंभित रहा। इस दौरान दयाशंकर जायसवाल, विनय जायसवाल, बिहारी लाल केशरवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें