फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर में सीता और आठ सौ मीटर दौड़ में साधना अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। क्षेत्र के मेढ़ी ग्राउंड पर युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग भदोही के तत्वाधान में बुधवार को खंड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हुई। जिसमें एथलेटिक्स, वालीबॉल, कबड्डी, भारोत्तोलन, गोला प्रेक्षण, डिस्कस थ्रो आदि खेल हुए। प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय धावक रामाश्रय सिंह ने 800 मीटर की दौड़ मे हरी झंडी दिखाकर की। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में सीता गौतम, 800 मीटर में साधना को प्रथम स्थान मिला। इसके अलावा बालक वर्ग में 100 मीटर में आशीष कुमार, 400 मीटर में विकास बिंद, 800 मीटर में ओम प्रकाश, 1500 मीटर में अजय बिंद, 3000 मीटर में सर्वेश कुमार यादव को प्रथम स्थान मिला। गोला प्रेक्षण में राहुल बिंद, डिस्कस में शिव शंकर को प्रथम स्थान मिला। भारोत्तोलन 55किग्रा मे आशीष कुमार, 60 किग्रा में अच्छेलाल मौर्या, 66 किग्रा में राज यादव को प्रथम स्थान मिला। वालीबाल में कस्तूरीपुर की टीम विजेता रही जबकि कबड्डी में सुरियावां की टीम ने मैच जीता। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को आठ नवंबर को होने वाले जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित भी किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ पाल, आशीष मिश्रा, राजाराम पाल, श्याम बिहारी मौर्या, दिनेश कुमार दादा धीरज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें