ज्ञानपुर। मुसहर समाज को हक-अधिकार न मिलने से नाराज सेबरी मिशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को तहसीलदार सदर विजय यादव का घेराव कर उपजिलाधिकारी अश्वनी पाण्डेय के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा। मिशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष उर्मिला देवी ने चेतावनी दी कि अधिकार नहीं मिला तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी। जिलाध्यक्ष लालजी बिंद ने बताया कि थाना, तहसील दिवसों के साथ जनता दर्शन में सैकड़ों बार मुसहर परिवार को आवासीय और कृषि जोत भूमि आवंटन, हैंडपंप, सोलर लाइट, प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ, पंचायत मिनी सचिवालय, सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव की जिम्मेदारी आदि समस्याएं गिर्नाईं जाती हैं। संबंधित अधिकारी प्रार्थनापत्रों को लेकर कार्रवाई का भी आश्वासन देते हैं लेकिन समस्याओं का निराकरण नहीं होता। मिशन की शिक्षा मंत्री मंगरा देवी, सदर विधायक सोया देवी के साथ उपस्थित रही गिरधरपुर, जगनंदनपट्टी, घरांव, औराई, डीघ, अभोली, सुरियावां, भदोही में मुसहर परिवार दशक पूर्व से आबाद है। भूमि मिलने पर भी भूमाफिया उसी भूमि में अवैध कब्जा करते जिस पर मुसहर समाज का हक होता है। हक-अधिकार न मिलने पर संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस मौके पर रेशमा देवी, शकुंतला देवी, रवीना देवी, नगीना देवी, सुरेखा देवी, सीता देवी, संगीता देवी, मंगरा देवी, बदामा देवी, भुगुना देवी आदि रही। तहसीलदार सदर विजय यादव ने कहा कि उपजिलाधि कारी के नाम संबोधित मांगपत्र लेकर समाज की समस्या का समाधान कराया जाएगा।