फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चांदी गहना की राशन की दुकान दरुनहां से संबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। भदोही ब्लॉक के चांदी गहना गांव के राशन की दुकान को पड़ोस के गांव दरुनहां से संबद्ध कर दिया गया है। इससे यहां के कार्डधारकों को अब दूसरे गांव में जाकर राशन लेना पड़ेगा। यहां के दुकानदार प्रदीप तिवारी ने 10 अक्तूबर को अपनी जिम्मेदारियों से त्यागपत्र दे दिया था। इसमें बताया कि तबीयत सही न होने से वह कोटे की दुकान का संचालन नहीं कर सकेंगे। त्यागपत्र देने से कार्डधारकों को राशन के लिए परेशान होना पड़ा। एसडीएम ने कार्डधारकों के हित को ध्यान में रखते हुए दुकान को बाबा साहब आजीविका स्वयं सहायता समूह दरुनहां से संबद्ध कर दिया। एसडीएम ने निर्देश दिया कि दुकान पर गांव के कार्डधारकों को समय पर राशन वितरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें