कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने तीसरी बार मूर्ति से चांदी की आंख चोरी कर लिया। मंगलवार को मंदिर पहुंचे भक्तों की नजर खंडित मूर्ति पर पड़ने से शोरगुल मचाया। बड़ी संख्या में जुटे भक्तों ने बताया कि तटवर्ती गांव भवानीपुर का उक्त मंदिर काफी पुराना है। जहां देर रात तक अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पूर्व के दिनों में भी चोर 21 किलोग्राम का घंट-घड़ियाल चोरी कर चुके हैं। शिकायत करने पर पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। भक्त राकेश पांडेय, उमापति पांडेय, जयप्रकाश, पिंटू दादा, विभाकर मिश्र आदि ने कहा कि मामले का शीघ्र खुलासा होना चाहिए।