फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांकेतिक हड़ताल समाप्त,कार्डधारकों को मिली राहत

विज्ञापन
डीघ के दरवांसी गांव में कोटे की दुकान पर राशन के लिए लगी भीड़। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोटेदार संघ के आह्वान पर दो दिन तक चले सांकेतिक हड़ताल को समाप्त कर कोटेदारों ने राशन का वितरण शुरू कर दिया। संघ के जिलाध्यक्ष गिरजा शंकर तिवारी कल्लू गुरु ने कहा कि गरीबों का हित देखकर हड़ताल समाप्त की गई है। यदि प्रदेश सरकार ने मांगे पूरी नहीं कीं तो सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा और 30 नवंबर को लखनऊ की बैठक में रणनीति भी तैयार की जाएगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत नवंबर के दूसरे चरण में प्रति यूनिट पांच किलोग्राम सशुल्क राशन को वितरित कराने के लिए खाद्य एवं रसद आयुक्त सौरभ बाबू ने 19 नवंबर को पत्र भेजकर 20 से 30 नवंबर तक राशन तक अनुपालन का निर्देश दिया था। कोटेदार संघ घटतौली रोकने, वितरण कमीशन दर बढ़ाने, वर्षों से लटके बकाए का भुगतान, प्रमाणपत्र की बाध्यता में उत्पीड़न पर रोक लगाने, डोर स्टेप डिलवरी नियम लागू करने की मांग को लेकर 20 और 21 नवंबर तक सांकेतिक हड़ताल करते हुए राशन का वितरण नहीं कर सके। लगभग 700 कोटे की दुकानों पर पहुंचकर कार्डधारक लौटते रहे।डीएसओ सीमा सिंह ने कहा कि कोटेदार संघ की ओर से मिले मांगपत्र को प्रदेश सरकार तक भेजा गया है। सोमवार से वितरण शुरू होने से पात्र गृहस्थी के सवा तीन लाख और अंत्योदय के लगभग 38266 कार्डधारक प्रति यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं, दो किलोग्राम चावल का लाभ निर्धारित दर पर लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें