फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: श्रीराम ने किया ताड़का-सुबाहु का संहार, अहिल्या का उद्धार

विज्ञापन
बाबूसराय के सारीपुर की रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
बाबूसराय। बजरंग रामलीला समिति सारीपुर की रामलीला में मारीच, सुबाहु व ताड़का वध के साथ माता अहिल्या के उद्धार की लीला का मंचन किया गया। महर्षि विश्वामित्र राक्षसों से त्रस्त होकर राजा दशरथ के पास जाते हैं। कहते हैं कि आप अपने पुत्र राम और लक्ष्मण को हमें कुछ दिन के लिए दे दें ताकि मेरे यज्ञ की रक्षा हो सके। गुरु वशिष्ठ के समझाने पर राजा दशरथ राम और लक्ष्मण को उन्हें सौंप देते हैं। श्रीराम पहले ताड़का का संहार करते हैं। इसके बाद मारीच और सुबाहु का भी वध करते हैं। जनकपुरी जाते समय माता अहिल्या का उद्धार करते हैं। जनकपुरी में गुरु विश्वामित्र के आदेश पर दोनों भाई जनक की वाटिका में पूजन के लिए फूल तोड़ते हैं। जहां श्रीराम और माता सीता एक-दूसरे को पहली बार देखते हैं। इस मौके पर अध्यक्ष श्यामधर पाठक, प्रबंधक सुनील पाठक, ओमप्रकाश पाठक, शमशेर बहादुर यादव, अजीत यादव, अभय पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें