फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
कंपोजिंट विद्यालय मिसिरपुर चित्रकला प्रतियोगिता के छात्र-छात्राए। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
भदोही ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय मिसिरपुर में इको क्लब के अंतर्गत ई-कचरा प्रबंधन के बारे में छात्रों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के तहत क्विज और चित्रकला प्रतियोगिताएं कराई गईं। स्वच्छता प्रभारी अध्यापिका संध्या ने बच्चों को काले, नीले, हरे और लाल डस्टबिन के विषय में विस्तार से बताया। समझाया कि काले डस्टबिन में इलेक्ट्रॉनिक कचरा, नीले में कागज संबंधित कचरा, हरे में सब्जी और फल संबंधित कचरा डाला जाता है। लाल डस्टबिन का उपयोग मेडिकल और सैनिटरी संबंधित कचरे के लिए होता है। प्रधानाध्यापक शिवा कांत यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को प्रारंभ से ही कचरा प्रबंधन की जानकारी देते हैं, जिससे भविष्य में स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सके। बताया कि क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता में रिया विश्वकर्मा, सोनाक्षी, आदित्य मिश्रा, अंश तिवारी, आदर्श यादव, आदित्य प्रजापति और हशिका यादव को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अनुराग पूनम यादव ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें