ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मांग पर डीएम आर्यका अखौरी ने आवश्यक दुकानों को खोलने के लिए एक घंटे और समय बढ़ाने का आश्वासन दिया है। जिलाध्यक्ष घनश्यामदास गुप्ता ने मांगपत्र देकर बताया कि लाकडाउन का समय एक-एक दिन बढ़ने के कारण प्रशासन की सख्ती से व्यापारी हलकान हो चुके हैं। पूर्व के निर्देश पर सुबह सात से 11 बजे तक खुलने वाली दुकानों पर अचानक बढ़ रही भीड़ बेकाबू हो जाती है। यदि समय में और बढ़ोत्तरी कर दी जाए तो सहुलियत मिलेगी। प्रशासनिक सख्ती का असर यह है कि व्यापारी वर्ग अपने प्रतिष्ठान और रिहायशी वाले मकानों का ताला खोलने से अब डरने लगे हैं। दूध, फल, सब्जी की दुकान हरहालत में 12 बजे तक खुलनी चाहिए। मांगपत्र सौंपने वालों में श्रीकांत जायसवाल आदि रहे।