फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नेशनल पैरा पावर लिफ्टिंग में शिवा ने जीती चांदी

विज्ञापन
उत्तराखंड के रुड़की में नेशनल पैरा पावर लिफ्टिंग में शिवा ने प्राप्त किया दूसरा स्थान । स्रोत स
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तरराखंड के रूड़की में आयोजित नेशनल पैरा पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भदोही के शिव प्रकाश यादव ने 154 किलो भार उठाकर दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीत लिया। वे चीन के बीजिंग शहर में हुए वर्ल्ड पावर पैरा लिफ्टिंग में भारत का प्रतिनिधित्व कर 101 देश के खिलाड़ियों को मात देकर पाचवीं रैंक हासिल किया था। शिव प्रकाश औराई ब्लॉक के इटवा गांव निवासी हैं। साधारण कृषक परिवार में जन्मे शिवा तीन भाइयों में छोटे हैं। शिवा की प्रारम्भिक शिक्षा महराजगंज के प्राइवेट स्कूल में हुई। वहीं, इंटर की पढ़ाई बाबूसराय से करने के बाद कानपुर के डीएआईओ टेक्नोलॉजी आगे की पढ़ाई पूरी की। इनके बड़े भाई जयप्रकाश यादव ने लोगों से रुपये उधार लेकर शिवा का दाखिला कराया। प्राइवेट कंपनी में जाॅब के दौरान कंपनी के मैनेजर अभि तिवारी ने शिवा को पैरा लिफ्टिंग के लिए प्रोत्साहित किया। शिवा ने अब तक तीन नेशनल खेलो में पदक जीता है। साल 2022-23 में कांस्य, 2023-24 में कांस्य और 2024-25 में रजत पदक शामिल रहा। गांव के दिनेश, सुरेंद्र, गंगाराम, सुरज, नंदू आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें