फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रयागराज को हराकर फाइनल में पहुंचा शशांक मिश्रा क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। सेवा सदन इंटर कॉलेज ग्राउंड पर मोढ़ टी-20 चैंपियनशिप में बुधवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें शशांक मिश्रा क्लब ने प्रयागराज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रयागराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। हर्ष शर्मा ने 30 और मयंक दुबे ने 18 रनों की उपयोगी पारी खेली। शशांक मिश्रा क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए रंजीत गौतम और सत्येन्द्र ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरे शशांक मिश्रा क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी शिवम तिवारी के 46 और प्रतीक मौर्या के 28 रनों की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 104 रन आसानी से बना लिया। प्रयागराज के तरफ से सौरभ ने 2 विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच शशांक मिश्रा क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी शिवम तिवारी को दिया गया। इस जीत के बाद यह तय हो गया कि फाइनल मुकाबला भदोही और शशांक मिश्रा क्लब के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें