फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शनिदेव का शृंगार, दर्शन पूजन के लिए लगी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के भिड़िऊरा गांव के गरीबी तारा और फकीरपुर बैदा स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में शनिवार को शनिदेव महाराज का शृंगार किया गया। दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी रही। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शनिदेव की प्रतिमा का तेलाभिषेक किया और फूलों से आकर्षक शृंगार किया। भक्तों ने सरसों का तेल, काला तिल और उड़द की दाल अर्पित कर शनि दोष से मुक्ति की कामना की। मान्यता है कि सच्चे मन से पूजा करने पर शनि की साढ़े साती और ढैय्या के प्रभाव से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें