फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शनिदेव का शृंगार, दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार

विज्ञापन
​भिडिऊरा में शनिदेव का शृंगार। स्रोत मंदिर समिति
विज्ञापन
फोटो: 06
विज्ञापन

ज्ञानपुर। ब्लाॅक क्षेत्र के भिडिऊरा गांव के गरीबी तारा पर स्थित शनिदेव महराज और फकीरपुर बैदा के प्राचीन शनिदेव मंदिर पर शनिवार सुबह शनिदेव का शृंगार किया गया। इसके उपरांत निखरे अलौकिक स्वरूप का दर्शन पूजन करके श्रद्धालु निहाल हो गए। मौसम साफ होने पर सुबह से ही दर्शन पूजन करने लिए श्रद्धालु मंदिर पर पहुंचने लगे। फकीरपुर बैदा शनिदेव मंदिर के विनय महराज ने बताया कि शनिदेव के दर्शन करने मात्र से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। जिस पर कृपा शनिदेव की हो गई, सदा जीवन सुखमय होता है। शनिदेव को रामदाना, सेंगदाना सहित फल, मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया। इस माैके पर सुभाष दुबे, भुआल पटेल, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें