फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नशा मुक्ति पर पोस्टर प्रतियोगिता में शबनम प्रथम, सुहाना द्वितीय

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्राएं। स्रोत-कालेज
विज्ञापन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत ‘नशा एक अभिशाप’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना था। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने नशे के व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण के उपायों को पोस्टरों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ. अमर कृष्ण यादव और डॉ. शिखा तिवारी ने परिणाम घोषित किए। शबनम बानो प्रथम, सुहाना अंसारी द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय रहीं। प्राचार्या प्रो. माया ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. ऋत्विक रंजन सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि युवा शक्ति नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें