फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 14.50 लाख से सीवरलाइन और इंटरलाॅकिंग का होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही नगर पालिका के कजियान-कटरा मार्ग पर लंबे समय से प्रस्तावित सीवर और इंटरलॉकिंग का कार्य जल्द ही कराया जाएगा। शासन से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। इसे यहां होने वाले जलभराव से छूटकारा मिलेगा। आवागमन भी सुगम होगा। यहां हल्की बारिश में भी जलभराव की स्थिति हो जाती है। पालिका 14.50 लाख रुपये की लागत से सीवर की पाइप लाइन व इंटरलाॅकिंग का कार्य कराएगी। भदोही नगर पालिका में 29 वार्ड है। लोगों को सड़क, पानी, बिजली आदि मूलभूत सुविधाएं पालिका प्रशासन की तरफ से वार्ड वासियों को उपलब्ध कराए जाते हैं। कजियान-कटरा मार्ग पर जलभराव की समस्या करीब साल भर से बनी हुई है। सभासद गिरधारी जयसवाल ने प्रस्ताव तैयार करके पालिका प्रशासन को भेजा था। जिसकी स्वीकृति बीते महीने मिली थी। टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्य शुरू कर दिया गया है। भदोही ईओ दयाशंकर वर्मा ने बताया कि कजियान-कटरा मार्ग पर सीवर, इंटरलॉकिंग का कार्य जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें