फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भाजपा, बसपा और इंडिया गठबंधन उम्मीदवार समेत सात ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही लोकसभा में छठवें चरण में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन के छठवें दिन शनिवार को भाजपा, इंडिया गठबंधन और बसपा समेत सात उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा। अब तक 14 उम्मीदवार मैदान में आ चुके हैं जबकि 41 ने नामांकनपत्र खरीदे हैं। सोमवार को नामांकन की आखिरी तिथि है।
विज्ञापन

प्रमुख दलों का नामांकन होने के कारण शनिवार की सुबह से गहमागहमी का माहौल रहा। भदोही लोकसभा में छठवें चरण में 25 मई को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हुई। शनिवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ. विनोद बिंद, इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी और बसपा के उम्मीदवार हरिशंकर चौहान उर्फ दादा चौहान ने नामांकन किया। डॉ. विनोद बिंद ने दो सेट, ललितेश ने तीन सेट में पर्चा दाखिल किया।
भाजपा और इंडिया गठबंधन उम्मीदवार ने जहां निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह के समक्ष तो बसपा उम्मीदवार समेत अन्य ने रिटर्निग आफिसर विशाल सिंह व सहायक रिटर्निग आफिसर भानसिंह के समक्ष नामांकन किया। इसके अलावा ऑल इण्डिया फारवर्ड ब्लाक से सुशील, रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (ए) से अखिलेश, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से राजनारायण पटेल और भारतीय कामगार पार्टी से कृष्ण मुरारी ने नामांकन किए।
विज्ञापन

प्रमुख दलों का नामांकन होने के कारण कलेक्ट्रेट पर सुबह से ही सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त रहे। सरपतहां रोड पर कलेक्ट्रेट से 200 मीटर दूर दर्जनों की संख्या में पुलिस बल तैनात रही। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी बल की तैनाती रही। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजबीर सिंह लगातार चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। शनिवार को चार उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा खरीदा। जिसमें निर्दल उम्मीदवार के रूप में दारा सिंह, राम कैलाश, श्री सुन्दरम वर्मा, प्रमेश कुमार ने नामांकन पत्र लिया। अब तक छह दिनों में कुल 41 उम्मीदवारों ने पर्चा खरीदा है। वहीं कुल 13 उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। नामांकन के दौरान हर एक आने-जाने वालों पर पुलिस के साथ तीसरी आंख पर भी नजर रही।

कयासों पर लगा विराम, ललितेश ने तृणमूल से ही भरा पर्चा
इंडिया गठबंधन उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी ने कयासों पर विराम लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। शुक्रवार को अचानक नामांकन स्थगित होने के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा उठनी शुरू हो गई थी। ललितेश सपा के सिंबल पर नामांकन दाखिल कर सकते हैं, लेकिन शनिवार को तृणमूल से नामांकन दाखिल कर सभी कयासों पर विराम लगा दिया। राष्ट्रीय पार्टी न होने के कारण ललितेश ने दस-दस प्रस्तावकों के साथ तीन सेट में पर्चा दाखिल किया।

नामांकन की भीड़ में जाम से कराह उठा ज्ञानपुर
शनिवार को प्रमुख दलों का नामांकन होने के कारण ज्ञानपुर में जबरदस्त भीड़ देखी गई। गोपीगंज-ज्ञानपुर मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जबरदस्त जाम लगा रहा। इस मार्ग पर सिंहपुर में डिप्टी सीएम की सभा होने के कारण तमाम वाहन सड़कों पर ही पार्क कर दिया गया था। जिसके बाद शुरू हुआ जाम का झाम करीब तीन घंटे से अधिक समय तक बना रहा। जिससे पूरा ज्ञानपुर जाम के झाम से कराह उठा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें